विजय मोटवानी ने कहा हमारे जिले की विशिष्ट पहचान है अजय चंद्राकर, सार्वजनिक जीवन में युवाओं के लिए रोल मॉडल है उनकी जीवंत सक्रिय कार्यशैली
भूपेंद्र साहू
धमतरी।पूर्व केबिनेट मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिवस को शहर में आम जनमानस से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी सहित निगम के सभी भाजपाई पार्षदों द्वारा किया गया।जिसमें सुबह पुराना बस स्टैंड स्थित सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ करते हुए श्री चंद्राकर के सुखी समृद्धिशाली एवं शतायु जीवन की कामना एवं प्रार्थना की गई।
इस पूरे आयोजन के नेतृत्वकर्ता विजय मोटवानी ने कहा कि आज का यह दिवस हम सबके लिए इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमारे धमतरी जिले को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान अपने जीवन एवं सक्रिय कार्यशैली के कारण दिलाने वाले वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर का जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर आयोजित करने का हम सब ने पवित्र प्रयास किया है। यह उनके द्वारा जन सेवा के पर्याय के रूप में हम सब का जो सतत् मार्गदर्शन करने के प्रति कृतज्ञता एवं समर्पण का भाव है। यही राजनीति के क्षेत्र में सार्वजनिक जीवन जीने वाले युवाओं के लिए रोल मॉडल प्रस्तुत करता है।इसके पश्चात पर्यावरण संतुलन के दृष्टिकोण से पौधों का वृहद वितरण स्टाल लगाकर प्रारंभ हुआ, जिसमें फलदार वृक्षों के साथ ही साथ घरों में भी एक पेड़ मां के नाम का संदेश देते हुए आकर्षक गमले के साथ फूलदार पौधों को जन्मदिन के उपहार एवं पुनित प्रतीक के रूप में आने जाने वाले राहगीरों और आगन्तुक अतिथियों को भी प्रदान किए गए।
वही मंदिर स्थल पर आध्यात्मिक परंपरागत मान्यताओं का निर्वाह करते हुए ताम्रपत्र में प्रसादी को श्रद्धालुओं तथा भक्तों ने पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हुए श्री चंद्राकर के दीर्घायु होने के लिए हनुमान जी से प्रार्थना की। तत्पश्चाचात अमर टॉकीज परिसर में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए भोजन महाप्रसादी भंडारे में स्वादिष्ट भोजन के साथ ही अनेक व्यंजनों को ग्रहण करते हुए सभी ने दिल से दुआ और आशीर्वाद दी, जो प्रसादी ग्रहण करने का क्रम देर शाम तक चलता रहा। इसी स्थल पर स्वास्थ्यगत सुविधा प्रदान करने की दृष्टिकोण से चलित स्वस्थ यूनिट की भी उपलब्धता रही। इस विशेष अवसर पर जीवन के विशिष्ट क्षणों की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक रूप से प्रोत्साहित करने के लिए काफी, किताब ,पेंसिल सहित विभिन्न अध्ययन की सामग्रियों को भी उपलब्ध कराई गई।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पं राजेश शर्मा, नगर निगम पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्वती वाधवानी, प्रकाश गोलछा, चेतन हिंदूजा,निगम सभापति कौशल्या देवांगन, दायराम साहू,कृष्ण कुमार गुप्ता, बिथिका विश्वास, विजय साहू,कल्पना रणसिह, चंद्रकला पटेल, गायत्री सोनी, योगेश रायचुरा, लक्की डागा,पार्षद नरेंद्र रोहरा, अज्जू देशलहरे, निलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर,हेमंत बंजारे, कुलेश सोनी,पिन्टू यादव, मेघराज ठाकुर, हिमानी साहू, भारती साहू, अनीता अग्रवाल, नम्रता पवार, श्यामलाल नेताम, ईश्वर सोनकर, संतोष सोनकर, संजय देवगन, शैलेंद्र रजक, विभा चंद्राकर, कुशल लोढ़ा, सतीश पवार, राकेश चंदवानी, कोमल सर्वा, आशा लोधी, गजेंद्र कवर,तल्लन पुरी गोस्वामी, चंद्रभागा साहू,गोपाल साहू,महेंद्र खंडेलवाल, भागवत साहू, विकास शर्मा, दौलत वाधवानी, प्राची सोनी, रिकी गंगवानी, देवेश अग्रवाल, पप्पू सोनी, रुक्मणी सोनकर, गौरव मगर, महेश साहू, सुनील साहू, रेश्मा शेख,कवींद्र जैन, भारती खंडेलवाल,शुभम जायसवाल, पूजा कुंजाम आदि शामिल रहे।





0 टिप्पणियाँ