NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime:सुबह बड़े भाई से गांजा बेचने वाले का नाम पूछा....शाम को छोटे भाई पर युवकों ने चाकू से किया हमला

 


धमतरी। जिले में नशेडिय़ों व असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को भखारा थानान्तर्गत देखने को मिला। जब गांजा बेचने वाले का पता पूछने आए कुछ लोगों में नाबालिक पर चाकू से हमला कर दिया।जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार भखारा थानान्तर्गत ग्राम भेंडरवानी में मंगलवार की रात कुछ युवक गांव पहुंचे और एक 17 वर्षीय रोहन सिन्हा पर चाकू से हमला कर दिया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल ने बताया कि मंगलवार की सुबह दो-तीन युवक उसके बड़े भाई से कोई गांजा बेचने वाले का पता पूछने लगे। भाई ने नहीं पता बोला उसके बाद गाली गलौज करते हुए निकल गएम शाम को कुछ युवक फिर से आए और धमकी देने लगे कहा कुरूद से लड़के लाएंगे। उसके बाद रात लगभग 8 बजे तीन-चार मोटरसाइकिल में 6-7 लड़के फिर से आए और उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें से एक दो युवक पास के गांव बगदेही के थे इसके बाद सभी फरार हो गए। वह लहुलुहान हो गया। इलाज के लिए भखारा अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।



बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने चाकू मारने वाले युवको को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया जबकि आरोपी के साथ आया एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। फिर ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी।  इसकी सूचना पुलिस में दे दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश व आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ