कथित रूप से गौ मांस मिलने का है मामला, आरोपी के खिलाफ हो चुकी है FIR
भूपेन्द्र साहू
धमतरी। शहर के सल्हेवार पारा क्षेत्र में गुरुवार को कथित रूप से गौमांस मिलने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को महापौर रामू रोहरा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई। जिससे हड़कंप मच गया है। शनिवार को तालाब किनारे गाड़ा बस्ती में बड़ी कार्यवाही होने की संभावना है।
महापौर रामू रोहरा ने बताया कि हिंदू जागरण मंच ने कार्यवाही के लिए आवेदन दिया था। जैसा कि पता है गुरुवार को यहां गौ मांस पाया गया था। गौ की हत्या हो रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण के आड़ में इस प्रकार से अवैध कार्य सहन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं शनिवार को कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपनी तरीके से कार्रवाई कर रही है निगम अपना कार्यवाही करेगी।चाहे वह गौ मांस की बिक्री हो या अवैध गांजा शराब बेचने का मामला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।




0 टिप्पणियाँ