NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Nagar Nigam पीडब्ल्यूडी प्रभारी विजय मोटवानी ने अधिकारियों की ली जमकर क्लास... आखिर शिलालेख पत्थर से उनका नाम कैसे हटा

 



भूपेन्द्र साहू

धमतरी।नगर निगम क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत हो रहे कार्यों में प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी का शिलालेख में नाम नहीं होने पर शुक्रवार को नगर निगम में हंगामा हो गयाअधिकारियों की क्लास लेकर प्रभारी ने कारण पूछा कि उनका नाम किसके कहने पर हटाया गया है। सूत्रों के अनुसार से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।


शुक्रवार की दोपहर नगर निगम में उस वक्त लोग सकते में आ गए जब पीडब्ल्यूडी के प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी, अधिकारी प्रभारी ईई महेन्द्र जगत और कर्मचारी प्रमेश पेंदरिया पर जमकर बरसते हुए दिखाई दिये। दोनों की क्लास लेते हुए वह यह कहते हुए नजर आये कि आखिर पत्थर से उनका नाम कैसे हटा। कौन हटवाया यह बतायें वरना आगे कार्यवाही के लिए तैयार रहें। चर्चा करते हुए विजय मोटवानी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जितने भी लोक निर्माण विभाग के तहत कार्य हो रहे हैं उसमें प्रभारी होने के नाते उनका नाम रहना चाहिए। जबकि किसी भी शिलालेख में नाम नहीं है। किसने हटाया इसकी जानकारी ले रहे हैं।


इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है। इसे संज्ञान में लेकर आगे की कार्यवाही की जायेगी।





 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ