गिरोह से 18.6 किलो गांजा बरामद,14 लाख रुपये की गांजा, कार एवं मोबाइल जब्त
पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को भी दिनभर की घेराबंदी एवं सघन तलाश के बाद किया गया गिरफ्तार
धमतरी। थाना सिहावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की अमेज कार क्रमांक एमएच-27-डीटी-0319 में गांजा भरकर बोलनगिर, भवानीपटना (ओडिशा) से महाराष्ट्र की ओर परिवहन किया जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं वाहन क्रमांक की कार को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। जिसमें परिवार बनकर यात्रा कर रहे दो पुरुष,एक महिला और दो बच्चे कार में सवार थे।
जिनकी तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में 18 पैकेटों में 18 किलो 626 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपियों से गांजा के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस द्वारा मौके से बरामद गांजा, घटना में प्रयुक्त अमेज कार तथा तीन मोबाइल फोन सहित कुल 14 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।पूछताछ में बताया कि बोलनगिर, भवानीपटना उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा खरीदकर बेचने महाराष्ट्र ले जा रहे थे।
कार्यवाही के दौरान वाहन में सवार प्रवीण रविन्द्र दुबे, पलाश गजभिए एवं श्रीमती सोनू प्रवीण खैरकार को गिरफ्तार कर थाना सिहावा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी पलास गजभिए पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी ढीली कर अस्पताल परिसर से फरार हो गया था।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही धमतरी पुलिस ने जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर सघन नाकाबंदी की तथा विशेष टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। लगातार खोजबीन, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं प्रभावी घेराबंदी के फलस्वरूप फरार आरोपी पलास गजभिए को पुलिस ने दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद कल शाम पुनः गिरफ्तार कर लिया।
प्रकरण में गिरफ्तार तीनों आरोपियों प्रवीण रविन्द्र दुबे, पिता रविन्द्र दुबे, उम्र 34 वर्ष, निवासी मानकापुर, झंडा चौक, झिंडा टकली, थाना सदर गोदनी, जिला नागपुर,श्रीमती सोनू प्रवीण खैरकार, पति प्रवीण खैरकार, उम्र 29 वर्ष, निवासी मोहपा खेड़ागांव, थाना कलमेश्वर, जिला नागपुर और पलाश गजभिए, पिता किशोर गजभिए, उम्र 32 वर्ष, निवासी काचुरवाही, थाना अरौली, तहसील रामटेक, जिला नागपुर, हाल मुकाम कोराडी, थाना कामठी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर जेल जेल जा रहा है।
साथ ही मामले में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।




0 टिप्पणियाँ