NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: कपालफोड़ी में तालाब में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत

 

 


परिवार सदमे में , दोनों बच्ची कक्षा चौथी की छात्रा थी 


पवन निषाद

मगरलोड। कपालफोड़ी गांव के तालाब में नहाने गई दो बच्ची की डूबने से मौत हो गई।घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। परिवार वाले सदमे में है। गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


थाना से मिली जानकारी अनुसार 26 जून शुकवार की सुबह लगभग 9 बजे ग्राम कपालफोड़ी की बच्ची खुशबू साहू उम्र 8 वर्ष पिता दीपक साहू और गीतिका साहू उम्र 8 वर्ष पिता नारद साहू के साथ गांव के बाजार तालाब में नहाने गई हुई थी। दोनों नहाते नहाते गहरे पानी में चली गई। कुछ ही दूरी पर पेमिन बाई साहू भी नहा रही थी जो बच्ची नहाते हुए नहीं देखी। तालाब किनारे में बच्ची का कपड़ा व बाल्टी पड़ा हुआ था।  


पेमिन बाई साहू को बच्चियों के नहीं दिखने पर संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। दोनों बच्ची के परिवार वाले तालाब पहुंच कर अंदर पानी में खोजबीन शुरू की। तालाब के लगभग 7 फिट अंदर पानी में दोनों बच्ची मिले। खुशबू साहू और गीतिका साहू को पानी से निकाल कर निजी वाहन से शासकीय अस्पताल मगरलोड में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्ची को मृत घोषित किया। दोनों बच्ची की मौत से परिवार वाले सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के लिए भेज दिया। दोनों कक्षा चौथी की छात्रा थी।



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ