पर्यटन, आस्था और आधुनिकता का गढ़ बन रहा है धमतरी
धमतरी। छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी की पावन गोद में बसे धमतरी जिले को आज एक नई दिशा और पहचान मिल रही है। जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा के दूरदर्शी नेतृत्व में धमतरी आज चौतरफा विकास की नई गाथा लिख रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उन्नत खेती और आस्था के केंद्रों के कायाकल्प तक, कलेक्टर साहब ने एक ऐसी बेहतरीन कार्ययोजना (मास्टर प्लान) तैयार की है, जिसने धमतरी को प्रगति के शिखर पर ला खड़ा किया है। उनके प्रयासों से जिले में करोड़ों रुपयों की विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है। अप तो बातें समाजसेवी खूब लाल ध्रुव ने कही है।
धार्मिक आस्था के केंद्रों का कायाकल्प
खूब लाल ध्रुव ने कहा कि कलेक्टर अविनाश मिश्रा के प्रयासों से धमतरी की पावन धरा के प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित किया जा रहा है। सदियों पुरानी आस्था के केंद्र, बाबा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर का भव्य कायाकल्प और सौंदर्यीकरण उनकी बेहतरीन प्लानिंग का हिस्सा है। कोटेश्वर और भीम कोटेश्वर महादेव की इस पवित्र और ऐतिहासिक भूमि के विकास के लिए उन्होंने विशेष कार्ययोजना बनाई है, ताकि इस पावन क्षेत्र की महिमा देश-दुनिया तक पहुंचे। इन सभी धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़कर एक भव्य धार्मिक सर्किट तैयार किया जा रहा है।
गंगरेल और महानदी: पर्यटन का नया वैश्विक केंद्र
महानदी के विहंगम तट और छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा के रूप में प्रसिद्ध गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) के पर्यटन को कलेक्टर ने नए पंख दिए हैं। पर्यटन सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। आज गंगरेल और महानदी का यह संगम केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि धमतरी की आर्थिक रीढ़ बन रहा है।
उन्नत खेती और किसानों की समृद्धि
महानदी की कृपा से सिंचित धमतरी जिला अपनी कृषि के लिए जाना जाता है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में उन्नत और आधुनिक खेती (Advanced Farming) को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को नई तकनीक, बेहतर बीज और जैविक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार
अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बेहतर इलाज पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुकी है। कलेक्टर की मॉनिटरिंग और संवेदनशीलता के कारण जिले के जिला अस्पताल से लेकर वनांचल क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक की व्यवस्थाएं दुरुस्त हुई हैं। बेहतर डॉक्टरों की उपलब्धता, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और करोड़ों के बजट से स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है, जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति को भी उच्च स्तरीय इलाज मिल पा रहा है।
विजनरी सोच ने धमतरी की तस्वीर बदल दी
खुबलाल का कहना है कि कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने धमतरी के धर्म, पर्यटन, कृषि, उद्योग और जन-सुविधाओं को एक सूत्र में पिरोने का जो 'मास्टर प्लान' बनाया है, वह वाकई अद्भुत है। शासन से करोड़ों रुपए का फंड लाकर उन्होंने धमतरी के विकास को जो रफ्तार दी है, उसके लिए पूरा जिला उनका आभारी है। वे सही मायनों में धमतरी के 'विकास पुरुष' की भूमिका निभा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ