मुख्यमंत्री का आभार एवं छाती के नागरिकों को बधाई - रंजना साहू
धमतरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के लिए एक साथ तीन बड़ी घोषणाएं कर दीं। क्षेत्रवासियों की जरूरतों को देखते हुए CM ने मंच से ही छाती को नगर पंचायत बनाने, छाती से झुरानवागाँव तक सड़क बनाने और महाविद्यालय भवन की मंजूरी देने का ऐलान किया।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि छाती का नगर पंचायत बनना, सड़क शिक्षण भवन की मंजूरी - ये तीनों घोषणाएं क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया और "जय छत्तीसगढ़,जय भाजपा" के नारे लगाए।
इस दौरान भाजपा भोथली मंडल अध्यक्ष मिसरी पटेल,बल्ला चंद्राकर,पूर्णिमा साहू,प्रीतम साहू सहित अनेक भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार किया।




0 टिप्पणियाँ