लालबगीचा वार्ड की घटना
धमतरी।शहर में शनिवार की शाम अचानक एक घर के फ्रिज में ब्लास्ट हो गया।धमाका के बाद मकान में आग लग गई।हादसे के समय बुजुर्ग महिला अपने घर में अपने बेटी के साथ थी। समय रहते आग पर काबू पाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि घर के कई सामान जल गए।
स्थानीय लोगों ने दी पार्षद और पुलिस को जानकारी
बबीता साहू के घर में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका फ्रिज में हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर आए तो देखा बबीता साहू के मकान में आग लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। जब तक पुलिस 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब मकान में आग फैल गई थी।काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड से दिलीप निषाद, राजेश हिरवानी, भरत ठाकुर, रोहित कुमार एवं 112- सिटी कोतवाली PYTHON 2 से आरक्षक राजेंद्र नायक और चालक कामता साहू तत्काल पहुंचे।



0 टिप्पणियाँ