![]() |
| घर के सामने CRPF का जवान तैनात |
धमतरी। शहर के आमापारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक ठेकेदार के निवास पर पहुंचकर जांच शुरू की। सुबह करीब 8 बजे से अधिकारियों की टीम घर के भीतर पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि ठेकेदार सोमवार से अपने घर में नहीं है।
जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने आमापारा निवासी ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि तीन वाहनों में सवार होकर पांच से अधिक अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं।
ईडी की कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी और शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि जांच किस मामले को लेकर की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
सूत्रों के अनुसार टीम सुबह से ही दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में लगी हुई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। ईडी अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण छापामार कार्रवाई के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और सभी की निगाहें ईडी की जांच के निष्कर्ष तथा आधिकारिक जानकारी पर टिकी हुई हैं।





0 टिप्पणियाँ