धमतरी।थाना भखारा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए।
सूचना मिली कि नरेंद्र कुमार पटेल, पिता सुरेश पटेल, उम्र 25 वर्ष और मनीष यादव, पिता उमेद यादव, उम्र 19 वर्ष, दोनो निवासी ग्राम भेंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी, अपने पास धारदार चाकू रखकर अलग अलग जगह आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना भखारा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा तथा कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया।दोनो के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




0 टिप्पणियाँ