![]() |
| मृतक शंकर |
मंदसौर के युवक की धमतरी में हुई थी हत्या
भूपेंद्र साहू
धमतरी। 8-9 जुलाई की दरमियानी रात बाजार कुर्रीडीह में हुई मंदसौर जिले के युवक की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को ले जाने के लिए मध्य प्रदेश से उनके कोई भी परिजन धमतरी नहीं पहुंचे हैं। पुलिस उनके परिजनों से लगातार संपर्क में है।अब तक कोई भी आने को तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए निर्णय लेना बड़ा मुश्किल हो रहा है।
ज्ञात हो कि मंदसौर जिला निवासी शंकर सूर्यवंशी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 8 जुलाई को धमतरी आया हुआ था। वह प्रेमिका के घर बजार कुर्रीडीह पहुंचा। इसी दौरान रात लगभग 3 बजे महिला के पति योगेंद्र सोरी ने कुल्हाड़ी से मार कर शंकर की हत्या कर दी।चूंकि हत्या का मामला था इस वजह से पुलिस ने तुरंत पोस्टमार्टम करा दिया है।शव को फ्रीजर में रखा गया है।घटना के बाद से पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में है, लेकिन अब तक कोई भी परिजन उसके शव को लेने के लिए नहीं आए हैं।
10 जुलाई की सुबह पुलिस ने फिर उनके परिजनों से बात की तब जाकर दूर के कोई रिश्तेदार आने के लिए तैयार हुए हैं। लेकिन वह भी समाचार लिखे जाने तक नहीं निकले थे। परिजनों का यह भी कहना है कि वह शव को वापस नहीं ले जाएंगे,यहीं उनका अंतिम संस्कार करके जाएंगे।बहरहाल यह तो आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि उनका अंतिम संस्कार धमतरी में या फिर मंदसौर में किया जाता है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया है।





0 टिप्पणियाँ