समरसता संकल्प अभियान एवं घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ताओं का आह्वान
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं घर-घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा के अंतर्गत जिला स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, गोविंद सारंग भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल, महापौर रामू रोहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक इंदर चंद चोपड़ा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं के विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है।
अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने बताया कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर समरसता संकल्प अभियान, संत रविदास के जीवन दर्शन पर गोष्ठियां, सामाजिक संवाद, तिरंगा यात्रा तथा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से संत रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
अंत में जिला महामंत्री राकेश साहू ने आगामी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न जिला एवं मंडल स्तर के प्रभारियों की घोषणा करते हुए अभियान की जिम्मेदारियां सौंपी तथा सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिले के सभी संगठन प्रमुख, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने दी।





0 टिप्पणियाँ