धमतरी।कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधारी नवागांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के आंगन में कपड़ा सुखा रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अधारी नवागांव निवासी संगीता साहू 33 वर्ष पति रूपेश सोमवार की सुबह नहाने के बाद अपने घर के आंगन में कपड़ा सुखाने गई थी। जिस जगह पर कपड़े सुखाने की रस्सी बांधी गई थी उसी के ठीक बगल से बिजली का तार गुजरा हुआ था जो खुला था। जैसे ही संगीता ने रस्सी पर गीला कपड़ा डाला वह विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गई। तुरंत पति रूपेश ने लकड़ी से तार को हटाया तब तक संगीता नीचे गिर चुकी थी।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 10 बजे जांच के बाद संगीता को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अचानक हुए इस हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया। बारिश के दिनों में सावधानी बरतनी की आवश्यकता है।




0 टिप्पणियाँ