NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Missing: पोस्टमार्टम कर्मचारी संतोषी दुर्गा के पति धमतरी से लापता,ओड़िशा जाने निकले थे

 

रबिन्द्र दुर्गा


धमतरी।कांकेर जिलेनक नरहरपुर स्वास्थ्य विभाग की जानी मानी महिला पोस्टमार्टम कर्मचारी संतोषी दुर्गा के पति धमतरी से लापता हो गए हैं। परेशान संतोषी ने धमतरी सिटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। उनको ओड़िशा जाने के लिए धमतरी बस स्टैंड से बस बिठाया गया था, लेकिन वह ना तो ओड़िशा पहुंचे हैं न ही नरहरपुर।


संतोषी दुर्गा ने बताया कि वे नरहरपुर में सीएचसी में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं और पोस्टमार्टम करती हैं। उनके पति रबिन्द्र दुर्गा को ओड़िशा घर जाना था इसी सिलसिले में 20 जुलाई की शाम धमतरी बस स्टैंड छोड़ने आये थे।रायपुर जाने के लिए बस पकड़ी थी लेकिन अब तक न तो वो ओडिशा पहुँचे हैं न वापस घर लौटे है। ओड़िशा में उनका घर परिवार है कई बार जाकर आ जाते हैं।


CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि नरहरपुर निवासी संतोषी दुर्गा शनिवार शाम को सिटी कोतवाली में अपने पति रविंद्र दुर्गा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार रविंद्र को ओड़िशा जाने के लिए धमतरी बस स्टैंड से बस बिठाया गया था। लेकिन वह नहीं पहुंचे हैं। उनकी पता तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में भी तलाश कर रहे हैं। ड्राइवर कंडक्टर से पूछताछ की जाएगी। उनका फोटो सभी थानों में दे दी गई है।


धमतरी पुलिस अब लापता रबिन्द्र की तलाश में जुटी है... आपको बता दे कि..संतोषी दुर्गा ने महिला होते हुए भी घर परिवार चलाने के लिए... 17 साल पहले पोस्टमार्टम जैसा साहसिक काम शुरू किया था.. आज देश भर में उनकी अलग पहचान बन गई है।







  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ