संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व को मिली नई मजबूती, ASI के स्थान पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई कमान
धमतरी।जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
◆ निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी
◆ निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा
◆ निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा
◆ निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर
◆ निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री
◆ निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी
◆ निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई
◆ निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में सक्रिय एवं दृश्यमान पुलिसिंग सुनिश्चित करें। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।




0 टिप्पणियाँ