एसपी भावना पांडेय ने अपने शासकीय वाहन पर स्वयं लगाया जनजागरूकता स्टीकर,एसपी कार्यालय में लगाए गए जागरूकता पोस्टर एवं पाम्पलेट
धमतरी। जिले में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध अप्रवासियों, किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में समय पर सूचना प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है।
अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ने अपने वाहन में टोल फ्री नंबर स्टीकर लगाकर शुरुआत की।उसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय,उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी एवं डीएसपी मीना साहू ने भी अपने-अपने शासकीय वाहनों पर अवैध अप्रवासियों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने संबंधी स्टीकर लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसका उद्देश्य पुलिस के प्रत्येक वाहन के माध्यम से आमजन तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाना तथा नागरिकों को इस अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ना है।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने कहा कि जिले की सुरक्षा हेतु पुलिस के साथ ही प्रत्येक जागरूक नागरिक की भी सहभागिता आवश्यक है। जनसहयोग से ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून-व्यवस्था युक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।





0 टिप्पणियाँ