थाना अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा की घटना
धमतरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम धौराभाठा में छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 53 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। बरामद शराब में देशी प्लेन, देशी मसाला और अंग्रेजी शराब शामिल है। जब्त शराब की कुल मात्रा 457 लीटर 920 मिलीलीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 23 हजार 680 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने बताया कि मौके से तलाशी के दौरान मौके से कुल 53 पेटी अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 40 पेटी देशी प्लेन शराब,5 पेटी देशी मसाला शराब और 8 पेटी जम्मू व्हिस्की (अंग्रेजी शराब)जप्त किया गया। जिसकी कीमत 2 लाख 23 हजार है।दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि शराब का यह बड़ा जखीरा कहां से लाया गया था और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। अवैध नशे के कारोबार पर इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




0 टिप्पणियाँ