धमतरी।10 जुलाई की शाम बीजापुर से रायपुर जाते वक्त धमतरी के पास एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ी जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान लाल बिहारी भुइया 32 वर्ष निवासी नगरी थाना पांकी जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई है। साथ में सफर कर रहा उसका भाई गायब है।
नगरी झारखंड निवासी बसंत भुइया ने पुलिस को जानकारी दी कि वह लाल बिहारी, रामनाथ एवं अन्य लोगों के साथ किरंदुल में छड़ बांधने का काम करता है।10 जुलाई को लाल बिहारी अपने भाई रामनाथ के साथ नगरी घर जाने निकाला था। शाम को फोन लगाया तो नहीं लगा। रात 8 बजे रामनाथ की पत्नी ने बताया कि लाल बिहारी की मौत हो गई है। तब उन्होंने पत्रकार कृष्णा मंडल से जानकारी मांगी। बताया गया कि लाल बिहारी की मौत हो गई है जिला अस्पताल धमतरी में है।वह अपने साथियों के साथ धमतरी जिला अस्पताल पहुंचा। मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं है।
इस बीच यह भी जानकारी मिल रही है कि सफर के दौरान अर्जुनी के पास लाल बिहारी की तबीयत बिगड़ी, नाक से खून निकलने लगा, ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर 108 एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। इस बीच लाल बिहारी के साथ सफर कर रहा भाई रामनाथ वहां से भाग खड़ा हुआ। हालांकि उसने ही परिवार वालों को इसकी जानकारी दी थी। लेकिन अब तक रामनाथ गायब है। वह जिला अस्पताल भी नहीं आया है और न ही वह अपने घर झारखंड पहुंचा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।





0 टिप्पणियाँ