भखारा।पिपराही तालाब में अवैध मुरम उत्खनन के विरोध में वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भूपेंद्र यादव शनिवार को अर्ध नग्न होकर धरने पर बैठ गये। जब तक सीएमओ और ठेकेदार के द्वारा पार्षद की मांग को माना नही गया तब तक धरने पर बैठे रहे। मौके पर मौजूद नगरवासी पार्षद की मांग को जायज बताते हुए समर्थन दिया ठेकेदार की कार गुजारी को राजनैतिक संरक्षण बताकर आक्रोश दिखाते हुई हल्ला बोला
इस संबंध में पार्षद भुपेन्द यादव ने बताया कि नगर पंचायत भखारा के स्वामी विवेकानंद वार्ड में पिपराही तालाब स्थिति है जहां विगत कई दशकों से सफाई नहीं हो रही है। पूरे नगर का गंदा पानी इसी तालाब में जाने के कारण पूरी तरह से खराब हो गया है। यह समस्या आमजन का होने के कारण वार्ड पार्षद प्रमुखता से इस मुद्दा उठाया।इसे प्रस्ताव करके कलेक्टर धमतरी को प्रेषित किया गया था ताकि भविष्य में तालाब स्वच्छ और पानी साफ हो सके।
इसके साथ ही पिचिंग और टू वाल सड़क के साथ सौंदर्यीकरण किया जा सके।लेकिन ठेकेदार के द्वारा सिर्फ मुरूम का दोहन किया और तालाब की साफ सफाई के लिए कोई ध्यान नही दिया गया। ठेकेदार के द्वारा तालाब से मुरम निकालने के लिए मिट्टी निकालकर तालाब मे ही रख दिया गया, जिससे तालाब में साफ सफाई होने के बजाय गंदंगी फैल रही है। ठेकेदार से सिर्फ एक ही मांग है कि मिट्टी को तालाब से पहले बाहर कर दे, लेकिन ठेकेदार बातों को नजर अँदाज कर राजनैतिक संरक्षक में मनमानी कर रहा है। ठेकेदार के मनमानी के विरोध मे यह कदम उठाया।
सीएमओ और ठेकेदार द्वारा पहले मिट्टी को तालाब से बाहर निकालने के बाद ही मुरम ले जाने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया। पार्षद द्वारा तालाब के रेम में धरना पर बैठ जाने के कारण ठेकेदार को मुरम परिवहन रोकना पड़ा।





0 टिप्पणियाँ