भूपेंद्र साहू
धमतरी। वन मंडल कार्यालय के सामने बुधवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई जब दो सांपों का जोड़ा एक साथ दिखाई दिया। इस दुर्लभ और आकर्षक दृश्य को देखने के लिए आसपास के लोग रुक गए और अपने मोबाइल फोन में इसे कैद करने लगे।
दरअसल वन मंडल कार्यालय परिसर के सामने लकड़ियों के ढेर के पास पानी भरा हुआ है। जहां अचानक दो सांप एक साथ नजर आए। बारिश के मौसम में सांपों का बाहर निकलना आम बात है, लेकिन एक साथ सांपों के जोड़े को देखना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। कई लोगों ने इस अद्भुत नजारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला।
वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में पानी भराव और सांपों की मौजूदगी को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।स्थानीय लोगों का मानना है कि बारिश के दिनों में एक साथ सांपों के जोड़े का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। फिलहाल यह दृश्य पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।




0 टिप्पणियाँ