NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NDPS: हेरोइन (चिट्टा) के साथ कुरूद के दो तस्कर गिरफ्तार.. मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त

 


धमतरी।थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छाती स्थित एचएच-30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के उद्देश्य से लेकर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कुरूद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।


पुलिस ने मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली।उनके कब्जे से 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000रूपये है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन (कीमत 10,000रूपये) एवं 1 मोटरसाइकिल (कीमत 20,000 रूपये) भी जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 36,000रूपये है।



पूछताछ एवं प्रारंभिक विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ