NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

IAS/SAS अधिकारियों का तबादला, धमतरी में जयंत नाहटा नए CEO, अरुण वर्मा होंगे नगर निगम आयुक्त

 



धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें धमतरी जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।


आदेश के अनुसार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर का तबादला करते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनकी जगह जयंत नाहटा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह अरुण वर्मा को नगर पालिक निगम धमतरी का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं प्रिया गोयल का तबादला कर उन्हें नया रायपुर स्थित भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है।


राज्य शासन द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में गति और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों के नए पदस्थापना स्थल पर जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विभागों के कई IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इससे विभिन्न जिलों के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ