धमतरी।साहसिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था, यूथ हॉस्टल इंडिया की धमतरी इकाई द्वारा रायपुर रोड बायपास मिन्नी पेट्रोल पंप परिसर में एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं के बीच संस्था का यह कदम पर्यावरण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यूथ हॉस्टल हमेशा से ही प्रकृति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता आया है। इसी कड़ी में हरियाली को बढ़ावा देने और वातावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से यह पौधारोपण किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर उत्साहपूर्वक पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस पर्यावरण-हितैषी कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अमरचंद जैन,जानकी प्रसाद शर्मा, पेट्रोल पंप के संचालक मेहुल मिन्नी, आशीष मिन्नी,यूथ हॉस्टल के चेयरमैन हुकुमचंद जैन, अध्यक्ष रमेश देव, सचिव सुबोध महावर, उपाध्यक्ष द्वय मनीष चंद्राकर व विश्वेष कोटवानी, कोषाध्यक्ष वेंकटेश साहू और पास्ट चेयरमैन योगेश गुप्ता वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनंत दीक्षित, डॉ. शक्ति वर्मा, डॉ. भूपेंद्र साहू, डॉ. अमर सिंह साहू, गीता सिन्हा, परविंदर कौर, एकता सिंह, जानकी प्रसाद शर्मा, शकुंतला साहू, शुभम मिन्नी,धनंजय सोनकर आदि की विशेष उपस्थिति रही। सभी उपस्थित सदस्यों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।




0 टिप्पणियाँ