NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

दीक्षा मुहूर्त पश्चात धमतरी में कल मुमुक्षु आस्था लुनिया का भव्य नगर प्रवेश, 10 दिसंबर को जयपुर में होगा दीक्षा समारोह

 


धमतरी। दीक्षा के पावन मार्ग पर अग्रसर मुमुक्षु आस्था लुनिया का मुहूर्त पश्चात धर्मनगरी धमतरी में भव्य नगर प्रवेश होगा। इस आध्यात्मिक अवसर को लेकर जैन समाज में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है।

मुमुक्षु आस्था लुनिया स्वर्गीय ताराचंद जी लुनिया व कमला देवी लुनिया की सुपौत्री तथा धनराज लुनिया एवं पूजा लुनिया की सुपुत्री हैं। उनके संयम और त्याग के इस आध्यात्मिक सफर को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह है।


आदेश्वर जिनालय से श्री पार्श्वनाथ जिनालय तक होगा मंगल नगर प्रवेश

मुमुक्षु आस्था लुनिया का नगर प्रवेश श्री आदेश्वर जिनालय से प्रारंभ होकर श्री पार्श्वनाथ जिनालय तक होगा। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु उनके साथ चलेंगे। श्री पार्श्वनाथ जिनालय में दर्शन-वंदन एवं प्रवचन का आयोजन होगा। इसके पश्चात मुमुक्षु आस्था लुनिया का अपने निवास स्थान पर मंगल आगमन होगा।



10 दिसंबर को जयपुर, राजस्थान में होगा दीक्षा समारोह

मुमुक्षु आस्था लुनिया के जीवन का यह आध्यात्मिक सफर आगे बढ़ते हुए 10 दिसंबर को जयपुर, राजस्थान में आयोजित होने वाले भव्य दीक्षा समारोह तक पहुंचेगा। दीक्षा समारोह में वे सांसारिक जीवन का त्याग कर संयम एवं साधना के पथ पर अग्रसर होंगी।

दीक्षा के इस पावन अवसर को लेकर धमतरी सहित जैन समाज में विशेष उत्साह है। समाजजनों ने मुमुक्षु आस्था लुनिया के उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन एवं संयम यात्रा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।इस पूरे आयोजन के निवेदक श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ एवं ताराचंद मूलचंद लुनिया परिवार, धमतरी हैं।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ