अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल सहित कुल 1,33,600रूपये का मशरूका बरामद
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी शराब एवं 2 मोटरसाइकिलें जप्त की गई है।
25 अगस्त को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल में कुछ व्यक्ति बोरी में अवैध शराब भरकर हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा की तरफ जा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड के पास घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान भानुप्रताप ध्रुव के कब्जे से 100 नग देशी प्लेन एवं 85 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.84 बल्क लीटर, कीमत 16,500रूपये तथा हेमन्त ग्वाल के कब्जे से 85 नग देशी प्लेन एवं 103 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.30 बल्क लीटर, कीमत 17,100रूपये बरामद हुई।
शराब परिवहन में प्रयुक्त Honda Shine मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AC 4065 एवं CG 05 AE 7918, प्रत्येक की अनुमानित कीमत 50,000रूपये सहित कुल 1,33,600रूपये का मशरूका जप्त किया गया।
▪️*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*-:
(01)महेश लछवानी, पिता बसंत लछवानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड धमतरी, हाल धरम नगर कॉलोनी अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।
(02) भानुप्रताप ध्रुव, पिता सीताराम ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सांकरा वार्ड क्रमांक 04, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।
(03) मनीष जोशी, पिता स्व. द्वारिका दास जोशी, उम्र 48 वर्ष, निवासी लालबगीचा, हनुमान मंदिर के पास, धमतरी।
(04) हेमन्त ग्वाल, पिता मणी ग्वाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, खम्भनबाड़ी, धमतरी।
चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।




0 टिप्पणियाँ