ग्राम बोरई में हुआ बड़ा हादसा
भूपेन्द्र साहू
धमतरी।मंगलवार की रात बोरई में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दूसरे की धमतरी में मौत हुई है। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायघर नवरंगपुर ओड़िशा निवासी तीन लोग किसी काम से नगरी आए हुए थे। जिसमें अभय सतनामी, गुरबारू सतनामी और मन्नू सतनामी शामिल है। प्रकाश सतनामी ने पुलिस को बताया कि तीनों एक ही बाइक में आए हुए थे। 25 अगस्त की रात वापस लौट रहे थे। लगभग 8 बजे बोरई में सामने से आ रही बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। उस बाइक में भी तीन लोग सवार थे। एक्सीडेंट में गुरबारू सतनामी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता अभय सतनामी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसे इलाज के लिए बोरई स्वास्थ्य केंद्र, वहां से नगरी फिर धमतरी ब्लू हिल्स हॉस्पिटल लाया गया जहां पर सुबह 4:15 बजे मौत हो गई।
इस संबंध में बोरई थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव ने बताया कि रायघर ओड़िशा के लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे तभी बोरई में बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे की इलाज के दौरान धमतरी में मौत हुई है। बाकी चार लोग घायल हुए हैं उन्हें भी धमतरी भेजा गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ