NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ग्राम कोपेडीह में पुलिस की अलग-अलग टीम ने दी दबिश,अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 


तीन प्रकरणों में 210 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त

धमतरी।पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन में थाना भखारा पुलिस ने ग्राम कोपेडीह में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की।


अभियान के दौरान थाना भखारा की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश देकर 3 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 21,000 रुपये है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


गोवर्धन चंदेल पिता उत्तम चंदेल, उम्र 40 वर्ष निवासी कोपेडीह, थाना भखारा के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब, कीमत 5,000/-रूपये जप्त।

अशोक माथुर पिता विट्ठल राम माथुर, उम्र 54 वर्ष, संदीप कुमार माथुर पिता अशोक माथुर,उम्र 29 वर्ष एवं सुनील कुमार माथुर पिता अशोक माथुर उम्र 35 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम कोपेडीह, थाना भखारा के कब्जे से 110 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, कीमत 11,000 रूपये जप्त।

राम कुमार माथुर पिता उतरा माथुर, उम्र 20 वर्ष,निवासी कोपेडीह,थाना भखारा के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब, कीमत 5,000रूपये जप्त।

इस प्रकार तीनों प्रकरणों में कुल 5 आरोपियों से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, कुल कीमत 21,000रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ