NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Proud of Dmt: शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए लक्ष्मण साहू और शहीद कौशल यादव सम्मान के लिए पूजा साहू का चयन

लक्ष्मण साहू और पूजा साहू


भूपेंद्र साहू

धमतरी।इस बार धमतरी जिले के लिए बड़े गौरव की बात है कि राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए दो लोगों का चयन हुआ है। जिसमें से एक प्रशिक्षक और दूसरी खिलाड़ी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों लंबे समय से अपने खेल के प्रति समर्पित हैं और इस खेल को उन्होंने अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। लक्ष्मण साहू पहलवान को शहीद विनोद चौबे सम्मान प्रशिक्षक के तौर पर और ग्राम परखंदा की पूजा साहू को शहीद कौशल यादव सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।


लक्ष्मण साहू पहलवान 

धमतरी के जाने-माने पहलवान लक्ष्मण साहू आज 67 वर्ष के हैं। बचपन से ही उनके रगों में पहलवानी और कुश्ती का जुनून था। शुरू से ही अखाड़ा जाया करते थे। धीरे-धीरे फिर इसे प्रोफेशनल तौर पर लिया और छत्तीसगढ़ के सभी जगह में जाकर उन्होंने कुश्ती खेली। उसके बाद उन्होंने प्रशिक्षक के तौर पर काम करना शुरू किया। उनके सानिध्य में सैकड़ो युवाओं ने मेडल और टाईटल जीते हैं। उन्होंने बताया कि साधारण परिवार के लोग कुश्ती खेलने आते हैं कई लोगों के पास आर्थिक कमजोरी भी रहती है उनको भी मदद करते हैं और आगे बढ़ावा देते हैं। वर्तमान में कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, धमतरी के जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है मैं धन्यवाद देता हूं जो मुझे इस सम्मान के लिए चुना गया। ऐसे में खेल प्रतिभाएं और सामने आएंगी।


पूजा साहू ग्राम परखंदा

 सामान्य किसान परिवार की पूजा साहू पिता चोखेलाल साहू कक्षा पांचवी से ही नेटबाल खेल रही है। जो अब तक कॉलेज पहुंचने पर भी जारी है। वह कई बार नेशनल में मेडल भी जीती है। स्कूल स्टेट चार बार, ओपन स्टेट नौ बार, स्कूल नेशनल बेंगलुरु एक बार, ओपन नेशनल तीन बार,सब जूनियर नेशनल एक बार इस तरह से कई बार नेशनल में मेडल जीत चुकी है। पिछले लगातार 2 सालों से उसे नेशनल में मेडल प्राप्त होने पर ही सहित कौशल यादव पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।



पूजा के कोच गोपाल साहू ने बताया कि वह कई वर्षों से नेट बाल की प्रैक्टिस खिलाड़ियों को करा रहे हैं। कक्षा पांचवी से पूजा को उन्होंने अपने एकेडमी में लाये और प्रैक्टिस कराया। पूजा एक बेहतरीन गोल शूटर है और उसमें गजब की प्रतिभा है। अभी वह यूनिवर्सिटी भी रिप्रेजेंट करेगी। पीटीआई ने बताया कि उनके पास वर्तमान में 125 से 130 खिलाड़ी हैं। सुबह 2 घंटे की प्रैक्टिस रहती है जो इच्छुक रहते हैं वह आ जाते हैं। जो अनुशासित होकर उनके नियमों का पालन करते हैं वही टिक पाते हैं वरना कई लोग छोड़ देते हैं। इसमें से लंबे समय तक लोग खेलते हैं और आगे बढ़ते जाते हैं। पूजा जिले की एकमात्र सहित कौशल यादव पुरस्कार प्राप्त करने वाली खिलाड़ी है। इसके पहले एक और खिलाड़ी को मिला है लेकिन वह पैरा एथलीट थी।

 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ