“आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड बरामद, कुरूद पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही”
धमतरी।थाना कुरूद पुलिस द्वारा ब्लेड से हमला करने के मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्रार्थी कंशु राम साहू,निवासी ग्राम बिरेतरा ने कुरुद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 9 अगस्त 2026 को उनका नाबालिग बेटा गांव के स्कूल के सामने स्थित गार्डन में बैठा था। इसी दौरान गांव का नंदलाल उर्फ नंदु ध्रुव वहां पहुंचा और उसकी मेस्ट्रो स्कूटी की चाबी मांगने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरूद पुलिस ने आरोपी नंदलाल उर्फ नंदु ध्रुव पिता रामजी ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरेतरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।




0 टिप्पणियाँ