विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और घुड़सवारी के रोमांचक प्रदर्शन ने मोहा मन
धमतरी। जिले में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और तीन रंगों के गुब्बारों को शांति एवं स्वतंत्रता के प्रतीक स्वरूप आकाश में छोड़ा गया।
इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका सम्मान किया। उन्होंने उन्हें साल एवं श्रीफल भेंट कर राष्ट्र की स्वतंत्रता और देश की रक्षा में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में विधायक ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, हर्षद मेहता,लेखराम साहू, रंजना साहू, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया तथा उपस्थित दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में परेड की अनुशासनबद्ध प्रस्तुति, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और घुड़सवारों के रोमांचकारी करतबों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।






0 टिप्पणियाँ