NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT:पहली बार घुड़सवारी के रोमांचक प्रदर्शन ने जीता दर्शकों का दिल

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पारंपरिक परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ घुड़सवारी के हैरतअंगेज करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ब्रिगो हेक्टर (Brego & Hecter) कंपनी द्वारा प्रशिक्षित घोड़ों और कुशल घुड़सवारों के समन्वय से रोमांचक हॉर्स राइडिंग प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।


संस्था की संचालक गीता दहिया के नेतृत्व में घुड़सवारों ने टैड पैकिंग, बकेट पैकिंग, ग्रुप टैड पैकिंग, इंडियन फाइल, जंपिंग तथा इंडियन फ्लैग सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। घोड़ों की तेज गति, संतुलन और घुड़सवारों की दक्षता से भरे इन करतबों ने दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया। विशेष रूप से भारतीय ध्वज के साथ प्रस्तुत घुड़सवारी ने देशभक्ति के वातावरण को और भावपूर्ण बना दिया। प्रदर्शन के दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसको रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर नदीम अली लीड कर रहे थे। इस पूरे टीम में बस्तर का एक युवा जितेंद्र भी शामिल था। जो पिछले दो वर्षों से उनके साथ है और देश के विभिन्न राज्यों में वह पोलो गेम खेल चुका है। उसकी तमन्ना आगे इंटरनेशनल खेलने की है।


गीता दहिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रायपुर में उनकी एकेडमी है जहां पर 30 घोड़े हैं। पूरे देश में उनके कंपनी के ढाई सौ से अधिक घोड़े हैं। धमतरी में पहली बार आए थे, इसमें ऑस्ट्रेलिया जर्मनी के घोड़े भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि घोड़े की रखरखाव बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक घोड़े में कम से कम तीन व्यक्ति लगते हैं। कांकेर, दंतेवाड़ा में भी प्रदर्शन किया जा चुका है। यहां पर जिला प्रशासन के अनुरोध पर पहुंचे थे।



  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ