NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

3 दिन, 3 ऑपरेशन:79 किलो नारकोटिक्स, 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त... मलकानगिरी एवं नवरंगपुर से 8 आरोपी गिरफ्तार


डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (MP-CG), उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, मलकानगिरी वन प्रभाग एवं सुकमा वन प्रभाग द्वारा इंटेलिजेंस-आधारित संयुक्त कार्रवाई


धमतरी।10 सितम्बर की सुबह नियमित गश्त के दौरान उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) के बोराई वन जांच चौकी की टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे तथा उनके पास एक बड़ा बैग था। उक्त मोटरसाइकिल ओडिशा के नबरंगपुर की ओर से सीतानदी रेंज के कोर एरिया में अनधिकृत रूप से प्रवेश करती पाई गई।

 बिरनासिल्ली वन जांच चौकी पर  वैरिकेडिंग की गई, जहां एक बैग बरामद किया गया, जिसमें लगभग 31 किलो संदिग्ध नारकोटिक पदार्थ तथा एक मोबाइल फोन था। जब्त सामग्री को आगे की जांच एवं कार्यवाही के लिए धमतरी पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, दोनों संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित फरार हो गये।

जब्त सामग्री एवं डिजिटल साक्ष्यों के प्रारंभिक परीक्षण से संदिग्धों की आवाजाही नबरंगपुर जिले के रायघर क्षेत्र से उत्तर प्रदेश की ओर होने के संकेत मिले। यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि USTR के पास पूर्व से ही नबरंगपुर क्षेत्र में नारकोटिक्स तस्करी एवं वन्यजीव तस्करी के बीच संभावित संबंधों के संबंध में खुफिया सूचनाएं उपलब्ध थीं।


नबरंगपुर में फॉलो-अप इंटेलिजेंस ऑपरेशन

उक्त जब्ती तथा नारको वाइल्डलाइफ कॉन्ट्राबैंड से संबंधित पूर्व खुफिया सूचनाओं के आधार पर 11 सितम्बर को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) द्वारा USTR के समन्वय से ओडिशा के नबरंगपुर जिले के धांध्रा एवं मेंत्री क्षेत्र में एक संयुक्त इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन संचालित किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध पेडलर्स- प्रह्लाद, पिता पदलम, निवासी काशागुड़ा, जिला कोरापुट और बिमल कुमार माझी, पिता विजय कुमार माझी, निवासी मेंत्री, जिला नबरंगपुर को लगभग 48 किलोग्राम संदिग्ध नारकोटिक पदार्थ एवं एक स्कूटी के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली।



वन्यजीव तस्करी से संभावित संबंध मलकानगिरी

ऑपरेशन के दौरान प्राप्त मिले सुरागों के आधार पर USTR टीम ने मलकानगिरी वन प्रभाग एवं सुकमा वन प्रभाग के साथ समन्वय कर मलकानगिरी जिले के गोविंदपल्ली क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की।इस कार्रवाई में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया तथा लगभग 1.47 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल, 3 मोटरसाइकिल एवं 5 मोबाइल जब्त की गई। इसके पश्चात पूछताछ, प्राप्त जानकारी के सत्यापन एवं फॉलो-अप सर्च के आधार पर पैंगोलिन तस्करी में कथित रूप से संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जिसमें रामा कृष्ण गडबा, उम्र 35 वर्ष, पिता सिबा गडबा, जिला मलकानगिरी, पूर्णा भूमिया, उम्र 30 वर्ष, पिता धनुरजय भूमिया, जिला मलकानगिरी,ईश्वर भूमिया, उम्र 24 वर्ष, पिता सनिया भूमिया, जिला मलकानगिरी, कुमा बिसोई, उम्र 31 वर्ष, पिता टीला बिसोई, जिला मलकानगिरी, सुशांत खिल्ला, उम्र 25 वर्ष, पिता सोमनाथ खिल्ला, जिला कोरापुटऔर लक्ष्मण सिलपड़िया, उम्र 23 वर्ष, पिता सुखेदेवा सिलपड़िया, जिला कोरापुट शामिल है।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ