रायपुर।बीरगांव नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (रायपुर ग्रामीण) द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा,सह-प्रभारी लेखराम साहू, मोतीलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष कुमार मेनन, राजेंद्र बंजारे, पंकज शर्मा एवं बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावी रणनीति पर अत्यंत सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट और उत्साहित है। बीरगांव की जनता के अधिकारों और विकास की आवाज़ बनकर हम पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेंगे।



0 टिप्पणियाँ