988 नशीले कैप्सूल, नगदी एवं 03 मोबाइल सहित कुल 27,243रूपये की सामग्री जब्त
धमतरी।थाना कुरुद पुलिस ने नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 988 नग नशीले कैप्सूल, बिक्री की नगदी एवं 3 मोबाइल फोन सहित कुल 27,243रूपये की सामग्री जब्त की है।
- उमरदा विशाखापटनम ओवरब्रिज के पास 24 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उमरदा विशाखापटनम ओवरब्रिज के पास कुछ व्यक्ति नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर कुरुद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों
कार्तिक कोसिरिया 22 वर्ष पिता निरंजन कोसिरिया गांधी चौक कुरुद और पंकज पटेल, पिता कृष्णा पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी उमरदा, कुरुद,जिला धमतरी को नशीली कैप्सूल की बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।इस मामले में थाना कुरुद में धारा 22(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
▪️*प्रकरण क्रमांक 02* -
ग्राम भरदा ओवरब्रिज के नीचे चाय दुकान के पास दबिश देकर एक युवक को नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा।
गुलशन साहू, पिता महेन्द्र साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भरदा,थाना कुरुद,जिला धमतरी के खिलाफ धारा 22(ख), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री/तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।




0 टिप्पणियाँ