धमतरी। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के आदेशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल धमतरी में सोमवार को रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन एवं वरदान परामर्थ सेवा समिति के अध्यक्ष और जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान के प्रदेश सलाहकार शिवा प्रधान ने अपना 41वां रक्तदान किया।
शिविर में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ आदित्य सिन्हा, पप्पू शिंदे, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य तथा जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष भारती साहू, वार्ड अध्यक्ष रितु प्रधान, मंजू टेमरे एवं भारती सोनी सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान एवं जनसेवा के इस अभियान में अपना योगदान दिया।




0 टिप्पणियाँ