कोतवाली क्षेत्र के बठेना वार्ड की घटना
धमतरी। बठेना वार्ड में रविवार शाम पानी लेने के दौरान एक महिला के पानी टंकी में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूर्णिमा ध्रुव (46) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम पूर्णिमा ध्रुव नगर निगम के टेप नल से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान वह पानी की टंकी में गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी ने अपने घर की छत से महिला को टंकी में गिरा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।



0 टिप्पणियाँ