NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: देशभर में प्रस्तावित 3 दिन की बैंक कर्मियों की हड़ताल अचानक स्थगित.. कामकाज पहले की तरह होंगे

 


रायपुर।देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल के बीच एक बड़ी खबर यह है कि 28, 29 और 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल और धरना-प्रदर्शन समेत सभी आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। इस मामले में देर रात बैंक कर्मचारी संगठनों और UFBU के बीच हुई बैठक में सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। UFBU के कोऑर्डिनेटर व्ही.के. शर्मा ने इसकी जानकारी दी। ऐसे में सभी शाखाएं अपने तय समयानुसार सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है। वहीं छत्तीसगढ़ के भी सभी बैंक निर्धारित समय पर खुले रहेंगे।


IBA की वार्ता समिति और UFBU की बैठक 27 सितंबर को हुई। इसमें वार्ता समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में यह तय हुआ कि फिलहाल मुद्दों को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश जारी रखी जाएगी।


बैंक कर्मचारियों के लिए 5 डे वर्किंग वीक लागू होने की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी के प्रस्ताव पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। बैंक कर्मचारी संघों की ओर से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह पर सहमति बनने का दावा किया गया था, जिसे सरकारी सूत्रों ने खारिज कर दिया है।




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ