NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Bollywood स्टार एक्ट्रेस अवनीत कौर, डेजी शाह, स्टार कवियत्री अनामिका अंबर जैन आराध्य गरबा में होंगी शामिल: पं राजेश शर्मा

 


 आराध्य गरबा आयोजन पूर्णतः नि शुल्क किंतु रजिस्ट्रेशन कराकर एंट्री पास लेना आवश्यक 

आयोजक पं राजेश शर्मा सहित आयोजन समिति ने गरबा ग्राउंड हरदिहा साहू समाज में इंजीनियर राहुल दूगड़ के साथ ले आउट फाइनल किया 



धमतरी। आराध्य गरबा के आयोजक धर्मप्रेमी समाजसेवी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेश शर्मा द्वारा लगातार पांचवें वर्ष अपने शहर वासियों और गरबा प्रेमियों के लिए भव्य आयोजन गरबा के सबसे जाने पहचाने ग्राउंड हरदिहा साहू समाज में कराने जा रहा है। जहां बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस अवनीत कौर, डेज़ी शाह और स्टार कवियत्री अनामिकाअम्बर शिरकत करेंगी और गरबा खेलेंगी। शानदार क्वालिटी के लीनियर साउंड लाइट और स्प्लेशल इफेक्ट के साज सज्जा साथ होगा। गरबा प्रेमियों के लिए पूरी तरह से निशुल्क कराया जा रहा गरबा का पास रजिस्ट्रेशन कर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए जितने में भी प्रतिभागी आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर महालक्ष्मी बिसनेस पार्क रायपुर रोड से पास प्राप्त कर सकेंगे।


कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने आयोजन समिति के सदस्य महालक्ष्मी बिसनेस पार्क में उपस्थित हुए जहां गरबा प्रारंभ से लेकर अंतिम दिवस तक के ड्रेस कोड और थीम और गरबा से व्यवस्था से संबंधित सारी तैयारी को अंतिम स्वरूप दे दिया गया। साथ ही आयोजक पं राजेश शर्मा सहित इंजीनियर राहुल दूगड़ एवं आयोजन समित के सदस्य गरबा ग्राउंड पहुंचे जहां समुचित व्यवस्था व्यवस्थित रूप से हो इसके लिए ले आउट फाइनल किया। गरबा खेलने वाले से लेकर  दर्शक दीर्घा और कैंटीन, पार्किंग सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्था फाइनल रूप दिया गया।


जिसमें आयोजन समिति के प्रकाश शर्मा, योगेश रायचूरा, महेंद्र पंडित, विकास शर्मा, लोकेश डागा, शुभांक मिश्रा, सूरज शर्मा, तुषार सोनी, आदित्य पंसारी रवि शर्मा सुभाष चंद्राकर, अभिषेक शर्मा, निशांत सिन्हा, तनवीर सिन्हा, राजा शर्मा, जगत शर्मा  निशु तिवारी,  राखी रायचूरा, बरखा शर्मा, प्राची सोनी, विशाखा शर्मा, हर्षा माहेश्वरी, डॉ. अपूर्व पवार, शिष्या त्रिपाठी, सारिका रावत, कृतिका मुलवानी, श्वेता राठी, पिंकी सोनवानी एवं आशी दीवान आदि उपस्थित थे।



 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ