कलेक्टर ने सर्वे कराकर उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
धमतरी। अंबेडकर चौक से रुद्री तक फोर लेन करने की घोषणा हो चुकी है। फोर लेन के जद में कई परिवार आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से गोकुलपुर भटगांव चौक से कर्मा चौक तक ज्यादा प्रभावित है। इस संबंध में गोकुलपुर, महात्मा गांधी वार्ड सड़क किनारे रहवासियों कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
आवेदन लेकर पहुंचने वालों में बाबूलाल यदु, विजय पुरी गोस्वामी,दीपक दुबे, राजा भोजवानी, रामकुंवर साहू, महेश कुमार नारवानी, मुकेश वर्मा,सुरेन्द्र साहू,भूपेंद्र साहू,प्रशांत जाधव, चंद्रहास साहू, मनोज यदु, सुरीत राम साहू, हेमंत यादव, उत्तम साहू, रविंद्र सेन, शिव कुमार साहू, चुंकेश्वर प्रसाद नागेंद्र, पारस साहू, तरुण साहू, किशोर कुमार वाही, हातिम खान, उदार साहू महेंद्र कुमार साहू, नरेंद्र साहू,भुनेश्वरी साहू, इंद्राणी साहू, हेमलता साहू, भारती साहू,देवश्री साहू, गणेशुराम साहू,संतोष साहू,हेमंत यादव आदि मौजूद थे।




0 टिप्पणियाँ