NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

नशे के कारोबार पर कुरुद पुलिस का प्रहार - 416 नशीले कैप्सूल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

 


धोबनी तालाब के पास नशीले कैप्सूल की बिक्री करते आरोपियों पर दबिश - मोबाइल व नगदी सहित 46,054/- रूपये का सामान जब्त

धमतरी।जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धोबनी तालाब, शंकर मंदिर कुरूद के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा नशीले कैप्सूल की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश की कार्यवाही की। पुलिस की त्वरित कार्यवाही में नशीले कैप्सूल की बिक्री करते हुए 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।


7 सितंबर की दरमियानी रात की गई कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 416 नग नशीले कैप्सूल, 02 मोबाइल फोन एवं 12,300 रूपये नगद, कुल 46,054रूपये का मशरूका बरामद कर  गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी रेखराम ध्रुव उर्फ दादू, उम्र 29 वर्ष, निवासी बैगापारा, कुरुद और भानुप्रताप धीवर उर्फ गोलू, उम्र 42 वर्ष, निवासी धोबनीपारा, कुरुद के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


▪️ *नशे के खिलाफ धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश*
नशा युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ