धमतरी। जिले में खरीफ सीजन के दौरान धान की फसल में कीट-व्याधियों के प्रकोप को देखते हुए कीटनाशकों की मांग एवं बिक्री में वृद्धि हुई है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने तथा कीटनाशक विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले के कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का सतत निरीक्षण एवं जांच किया जा रहा है। संचालक कृषि के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कीटनाशक निरीक्षकों द्वारा विक्रय केन्द्रों में दस्तावेजों, मूल्य सूची, स्टॉक, भंडारण व्यवस्था एवं अन्य निर्धारित मापदण्डों की जांच की जा रही है।
10 अन्य विक्रय केन्द्रों का भी किया गया निरीक्षण
कृषि विभाग द्वारा जिले में निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मेसर्स अंकित ट्रेडर्स धमतरी, राधा ट्रेडर्स धमतरी, शिव धारा कृषि केन्द्र धमतरी, सदगुरू कृषि केन्द्र देमार, दिवाकर कृषि केन्द्र देमार, धारणा कृषि केन्द्र बागतराई, गगन कृषि केन्द्र खम्हरिया, तेजल कृषि केन्द्र दानीटोला, साहू कृषि केन्द्र कलारतराई एवं प्रियांशु कृषि केन्द्र सेमरा बी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेसर्स अंकित ट्रेडर्स, धमतरी में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। विभाग द्वारा बताया गया कि कारण बताओ नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद उपलब्ध तथ्यों एवं नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ