NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident: सड़क हादसे में बहन को तीजा ले जा रहे भाई सहित अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

 

घायल बाईक सवार

भूपेंद्र साहू

धमतरी।तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाईक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिफर किया गया है। इसमें से एक भाई अपनी बहन को तीजा लेकर वापस लौट रहा था।


अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार दामेश्वर सिन्हा 45 वर्ष पिता उपराम सिन्हा ग्राम बड़े गौरी थाना चारामा निवासी तीजा लेने मोखा थाना गुरुर गया हुआ था। वहां से अपने घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे में जगतरा टोल प्लाजा के आगे पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में दामेश्वर सिन्हा और उसकी बहन नीता सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। उपचार के दौरान रामेश्वर की मौत हो गई। नीता का इलाज चल रहा है।



इसी तरह एक अन्य घटना भखारा क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। जिसमें ग्राम अंवरी निवासी राजू यादव 45 वर्ष पिता हरिराम गुरुवार को सामान लेने भखारा गया हुआ था। किराना सामान खरीद कर वह वापस घर लौट रहा था। तभी सिर्वे पुरैना मोड के बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। यह घटना शाम लगभग 4 बजे की है। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने रात 9:00 बजे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया


बस की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर

 शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे में लग्जरी बस की ठोकर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि पुरूर निवासी  तोषण जोशी 26 वर्ष और ग्राम चंदनबिरही निवासी कान्हा साहू 26 वर्ष बाईक से धमतरी आए थे। दोनों वापस पुरूर लौट रहे थे। तभी चिटौद के पास पीछे से तेज रफ्तार लग्जरी बस ने ठोकर मार दी। गंभीर अवस्था में दोनो को हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 से जिला अस्पताल धमतरी लाया।जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ