NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: 26 सितंबर शनिवार को स्कूल कॉलेज में रहेगी छुट्टी

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। छग में भारी बारिश लगातार जारी है। भीषण बारिश के चलते जिले में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए जा रहे हैं। 25 सितंबर को धमतरी जिले में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए थे। अब बारिश की गंभीरता को देखते हुए 26 सितंबर के लिए भी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की गई है।


इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने धमतरी जिले के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-धमतरी (छ.ग.) द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए या फैसला लिया गया है।

आदेश के मुताबिक जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय (निजी) एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों (स्कूलों) तथा महाविद्यालयों (कॉलेजों) में छुट्टी रहेगी। 26.09.2026 (शनिवार) को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कलेक्टर, जिला धमतरी द्वारा अनुमोदित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ