NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: मेघा के महानदी में बही बच्ची की लाश 70 घंटे बाद सौंगा के पास मिली



26 सितंबर को मेघा पुल में बाढ़ का पानी देखने के दौरान बह गई गई थी


मगरलोड। ग्राम मेघा की लापता बच्ची का शव तीन दिन बाद ग्राम सौंगा के पास मिली है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ज्ञात हो कि मेघा की तराना निषाद  12 वर्ष पिता उदे राम कक्षा सातवीं की छात्रा थी। जो 26 सितम्बर शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे महानदी का बाढ़ को देखने गई थी। पेट्रोल पंप के पास स्थित नाली में पैर फिसलने के बाद तेज बहाव में बह गई थी।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाने और उसकी तलाश करने का प्रयास किया। मेघा में छात्रा के महानदी में बह जाने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के आसपास जुट गये

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी थी । नदी एवं आसपास के इलाके में उनकी तलाश की जा रही थी। 


पानी कम होने पर दिखा शव

 छात्रा की तलाश के लिए पुलिस व SDRF की टीम संभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। महानदी में पानी कम होने पर तीन दिन बाद 29 सितम्बर मंगलवार की सुबह ग्राम सौंगा में लापता बच्ची की शव को देखा गया। तत्काल मगरलोड पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही टीआई प्रमोद अमलतास, प्रधान आरक्षक जैतराम जोगी, आरक्षक किशन सोनकर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आगे पीएम के लिए मगरलोड लाया गया है। वहीं बच्ची के परिवार वालों को रो रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।




 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ