NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

महंगे Copper से पैसा कमाने गणेश पंडाल सहित दुकानों में हो रही चोरी

 

CC camera


 महिलाएं भी शामिल, कॉपर वायर को बना रहे हैं टारगेट 

धमतरी।शहर में इन दिनों अचानक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इसमें यह देखा जा रहा है कि ज्यादातर कॉपर वायर को टारगेट बनाया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि नाबालिक तो इसमें शामिल है ही अब महिलाएं भी चोरी में कूद गई है। गणेश पंडाल सहित दुकानदार परेशान हैं।

 मेटल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और इसका फायदा उठाने के लिए मेटल से बनी वस्तुओं लोटा, थाली, गिलास और कॉपर वायर को चोरी कर रहे हैं। जिससे गणेश पंडाल और दुकानदार बेहद परेशान है।एसी लगे कॉपर वायर को भी नहीं छोड़ रहे हैं।


गणेश पंडाल में हुई चोरी

 बालक चौक गणेश पंडाल से दो तांबे की कलश की चोरी हुई है।आरोपी मकेश्वर वार्ड के बताए जा रहे हैं। लाल बगीचा में लेटे वाले गणेश जी के पंडाल से दो बार चोरी हुई जिसमें एक बार दान पेटी और एक बार फुल कांस के बर्तन ले गए ।इसी तरह अनिल रंगोली भंडार के पास तितली गणेश पंडाल से फूल कांच का लोटा और थाली ले गए।


बीएसएनल का बॉक्स उड़ा ले गई महिलाएं

 पुराना स्टेट बैंक भोजवानी मोबाइल के पास बीएसएनल का बॉक्स सड़क किनारे लगा हुआ था, जिसे तीन महिलाएं उखाड़ कर ले गई। उनकी यह करतूत सीसी कैमरे में कैद हो गई है। तीनों महिलाएं कड़ी मशक्कत के बाद उस बॉक्स को उखाड़ा और ले गई। बताया जा रहा है कि इसमें भी कॉपर वायर रहता है।

नगर निगम कॉम्प्लेक्स, पार्किंग में भी चोरी 

बालक चौक परिसर सहित बाजू के पार्किंग में भी चोरी की घटनाएं बढ़ी है  बालक चौक परिसर में वायरिंग को उखाड़ कर ले जा रहे हैं। इसी तरह बाजू के पार्किंग में जो एसी लगे हुए हैं उसका कॉपर वायर बाहर निकला रहता है उसको काटकर ले जा रहे हैं। इस घटना से लोग बेहद परेशान हैं।



एक महीने में चार बार हुई चोरी

विमल टाकीज़ रोड भगवती लॉज के बाजू में एक निर्माणाधीन दुकान है। संचालक ने बताया कि उसके यहां एक माह में चार बार चोरी हुई है जिसकी शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में लगभग 50 हजार की चोरी हुई थी और शुक्रवार को फिर से वायर की चोरी हुई है जिसमें एक लाख का नुकसान हुआ है। इस तरह अब तक लगभग डेढ़ लाख रुपए की चोरी हो चुकी है।

मेटल की बड़ी कीमत का फायदा 

चोरी की घटनाओं में आरोपियों को तो पकड़ना ही चाहिए दूसरी तरफ कबाड़ियों पर भी नजर रखनी चाहिए। कुछ ऐसे दुकानदार भी हो सकते हैं जो महंगे मेटल कॉपर, फूल कांस के बर्तन और वायर को खरीदते होंगे क्योंकि इन दोनों मेटल की कीमतों में जमकर उछाल आया है।




 



 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ