धमतरी। महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में महिलाएं लगातार नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हेमलता साहू(दीक्षा) ने ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के बाद अब हेल्थ एवं वेलनेस के क्षेत्र में भी एक नई पहल की है। उनके मोदी केयर फ्रेंचाइजी डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट का शुभारंभ किया गया।
इस नए डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट के माध्यम से ग्राहकों को घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ-साथ ब्यूटी, हेल्थ केयर एवं वेलनेस से जुड़े उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। एक ही स्थान पर विभिन्न जरूरतों से जुड़े उत्पाद मिलने से लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दीक्षा साहू और डॉ भूपेंद्र साहू को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खड़गपुर से विशेष रूप से प्रसन्नजीत सिंघा, सौभाग्य घोष एवं पुष्पेंदु दास उपस्थित रहे।
महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली इस पहल को क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।






0 टिप्पणियाँ