NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: प्रतिबंधित गंगरेल बांध के ऊपर बाइक और कार में भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल, युवती को भी आई चोट




भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिस बांध के ऊपर प्रशासन ने आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है उसी बांध के ऊपर तेज रफ्तार कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक चालक युवक को गंभीर चोट आई है। बाइक सवार युवती सुरक्षित है।


कुछ वर्षों पूर्व सुरक्षा की दृष्टिकोण से गंगरेल बांध गेट के ऊपर आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया। हालांकि कुछ लोग अपना धौंस दिखाकर इसमें घुस जाते हैं। बाकी लोगों को पैदल जाने पर ही मनाही है। बुधवार को ग्राम अरौद लीलर  निवासी शिवम सिन्हा 22 वर्ष अपनी बाइक CG05 AG 3307 से जा रहा था। जिसमें एक युवती भी बैठी हुई थी। इसी दौरान धमतरी के कुछ युवक कार में इस प्रतिबंधित क्षेत्र से जा रहे थे कि दोनों में भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही बाइक चालक शिवम दूसरी ओर फेंका गया। गनीमत रही कि वह पानी की ओर नहीं गया वरना और बड़ा हादसा हो सकता था।


तत्काल शिवा प्रधान को जानकारी मिलने पर उन्होंने 112 को सूचना दी। आरक्षक पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। पर स्थिति गंभीर होने पर निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इधर सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। सवाल यह है कि जब प्रतिबंधित क्षेत्र है तो एक आम नागरिक को वहां नहीं जाने देना चाहिए। इस पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को कड़ाई से पालन करना होगा ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो सके।



 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ