NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Drowning: तालाब में डूबने से कक्षा चौथी के छात्र की मौत


मगरलोड। मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालाब में डूबने से कक्षा चौथी के छात्र की मौत हो गई। थाना से मिली जानकारी अनुसार 29 सितम्बर मंगलवार को ग्राम धौराभाटा निवासी खिलेश्वर ध्रुव के पुत्र थनेंद्र ध्रुव उम्र 9 वर्ष कक्षा चौथी का छात्र था। जो दोपहर को 2 बजे के आसपास अपने घर से लगे चखला तालाब में नहाने गया हुआ था। गहरे पानी में चले जाने से डूब गया था। परिजनों व आसपास के लोगों ने तालाब से बच्चे को बाहर निकाला। तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया  है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ