हितग्राही लखन पटेल ने निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष को गले लगाकर, घर में किया आमंत्रित
धमतरी। सेवा एवं संकल्प अभियान के अंतर्गत आमापारा वार्ड में लगाए गए जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत जब नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकान के हितग्राही लखन पटेल को पीएम आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया तो अपने स्वयं के आशियाने के मिलने से उसकी आंखें भर आई और पार्षद के संवेदन सील कार्य तथा किए गए सहयोग के लिए उसे गले लगाते हुए अपने घर आमंत्रित किया, यही नहि श्री मोटवानी ने सुबह से ही वार्ड के पेंशनधारियों से संबंधित समस्याओं सहित शासन के विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचे इसके लिए उन्होंने स्वयं संज्ञान लेते हुए शिविर स्थल तक पहुंचने के लिए प्रेरित ही नहीं किया बल्कि सभी का तिलक वंदन कर स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही भगवान होती है उनके सम्मान से हम स्वयं सम्मानित होते हैं उनके साथ इस कार्य में नगर निगम के खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव भी सहभागी रहे।
उक्त अवसर पर निगम की ओर से नोडल अधिकारी के रूप में खिलावन रजक छबिलाल प्रधान नितिन बनवासी सभी सहायक उप निरीक्षक उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ